बंसल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स वार्षिक समारोह

छात्रों ने दी नृत्य, गायन, फैशन शो और बैंड की प्रस्तुती

 

भोपाल 5 मार्च. बंसल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स (बी.जी.आई.) के कोकता, आनंद नगर स्थित महाविद्यालय (इंजीनियरिंग, फार्मेसी, नर्सिंग, बी.बी.ए. एवं एम.बी.ए.) के वार्षिक समारोह बंसलोत्सव का भव्य समापन हुआ। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.आई.जी. ओ.पी. त्रिपाठी, एस.डी.पी.ओ. सुश्री प्रिया सिंधी, विशेष अतिथि के तौर पर नवभारत समाचार के संपादक दिलीप झा मौजूद रहे।

 

प्रस्तुतियों में लगे चार-चाँद

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प देकर तथा दीप प्रज्वलन से हुआ। बी.आई.आर.टी. निदेशक डॉ. वी.के. द्विवेदी ने स्वागत भाषण द्वारा अतिथियों को बंसल समूह की उपलब्धियों से अवगत कराया। मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि द्वारा बंसलोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओं को प्रमाण-पत्र तथा मैडल प्रदान किए। इसी क्रम में मुख्य अतिथि ओ.पी. त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य द्वारा छात्रों को नवीन तकनीकों में अनुसन्धान कर अपने प्रदेश व राष्ट्र को विकसित करने में अपना अमूल्य योगदान देने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गायन, फैशन शो तथा बैंड प्रस्तुतियों ने शाम में चार-चाँद लगा दिए।

इस मौके पर बंसल समूह के बंसल समूह के सह-सचिव डॉ. संजय जैन ने अपने शब्दों से छात्रों में एक नवीन ऊर्जा का संचार किया। बी.आई.एस.टी. निदेशक डॉ. दामोदर तिवारी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त शिक्षकों एवं छात्रों को धन्यवाद दिया। बी.सी.पी. निदेशक डॉ. सतीश नायक ने अपने समापन सन्देश में सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Next Post

पारा लुढका, चली ठंडी हवाएं

Wed Mar 5 , 2025
गर्मी की दस्तक के बीच ठंड ने मारा जोर जबलपुर। गर्मी की दस्तक के बीच एक बार फिर ठंड ने जोर मार दिया है जिसके चलते मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार को सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम की रंगत बदली रही। पारा लुढकर 11 डिग्री पर पहुंच […]

You May Like