दक्षिण अफ्रीका में हुई गोलीबारी में लेसोथो के 6 नागरिकों की मौत

जोहान्सबर्ग, 04 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत के मेयर्टन कस्बे के पास मंगलवार को हुई गोलीबारी में लेसोथो के छह नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी।

गौतेंग पुलिस के उपायुक्त फ्रेड केकाना ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि पीड़ित एक मिनीबस में यात्रा कर रहे थे जब संदिग्धों के एक समूह ने घात लगाकर उस पर हमला किया और बिना किसी उकसावे के वाहन पर गोलियां चलाईं। घायलों का फिलहाल स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उपायुक्त केकाना ने कहा कि तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच के लिए फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा “पीड़ित और संदिग्ध सभी लेसोथो के नागरिक हैं।”

 

Next Post

जापान, बंगलादेश के बीच रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर समझौता

Wed Feb 4 , 2026
मास्को, 04 फरवरी (वार्ता/स्पुतनिक) जापान और बंगलादेश ने रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी जापानी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दी। मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “तीन फरवरी को बंगलादेश के ढाका में, जापान की राजदूत सैदा शिनिची और […]

You May Like

Play sound