सेबेस्टियन लेकोर्नू ने कर प्राधिकरण पर साइबर हमले के बाद सुरक्षा बढ़ाने में तेजी लाने का दिया आदेश

पेरिस, 18 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने देश के कर प्राधिकरण पर हुए बड़े पैमाने के साइबर हमले के बाद सरकारी सूचना प्रणालियों की सुरक्षा मजबूत करने के उपायों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। ‘ले पेरिसियन’ अखबार ने यह जानकारी दी। इससे पहले फ्रांस के सार्वजनिक वित्त महानिदेशालय (डीजीएफआईपी) ने बताया था कि साइबर हमले में 6,78,000 लोगों का डेटा चोरी हो गया। इसके बाद प्रधानमंत्री लेकोर्नू ने संकट प्रबंधन बैठक बुलाई। अखबार के अनुसार, सरकारी सूचना प्रणालियों की सुरक्षा बढ़ाने की योजना 30 अप्रैल को शुरू की गई थी। कर प्राधिकरण के मुताबिक, इसके तहत डेटा तक पहुंच के लिए दो-स्तरीय प्रमाणीकरण लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

इसके अलावा, फ्रांसीसी प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सूचना प्रणाली सुरक्षा एजेंसी (एएनएसएसआई) को जारी जांच के समानांतर सुरक्षा ऑडिट करने का निर्देश दिया है। अखबार ने बताया कि कर एजेंसी में पुराने उपकरणों को बदलने और सॉफ्टवेयर को उच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप अपडेट करने में काफी देरी हो रही है। हाल के महीनों में फ्रांस ने कई बड़े साइबर हमलों का सामना किया है। हैकरों ने गृह, खेल और शिक्षा मंत्रालयों, फ्रांस की राष्ट्रीय डाक सेवा, सरकार के हथियार स्वामित्व डेटाबेस और कई अन्य संगठनों की प्रणालियों में सेंध लगाई है। इन साइबर हमलों के परिणामस्वरूप हमलावरों ने लाखों लोगों के डेटा तक पहुंच हासिल की।

.....

Next Post

खुल गए बरगी बांध के 9 गेट

Tue Aug 18 , 2026
जबलपुर: रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आज 0.78 मीटर की औसत ऊँचाई तक 9 गेट खोल दिए गए। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 2674 क्यूमेक 84.08 प्रतिशत है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक 1620 क्यूमेक है। जल […]

You May Like

मनोरंजन