खुल गए बरगी बांध के 9 गेट

जबलपुर: रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आज 0.78 मीटर की औसत ऊँचाई तक 9 गेट खोल दिए गए। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 2674 क्यूमेक 84.08 प्रतिशत है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक 1620 क्यूमेक है। जल भराव क्षेत्र मे मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए, बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिये आज सुबह बांध के 9 जल द्वारों को 0.78 मीटर औसत ऊंचाई पर खोल कर 1031 क्यूमेक जल की निकासी की जा रही है।

जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फुट पानी की बढ़ोत्तरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। प्रशासन ने तटीय इलाकों और नर्मदा घाटों से दूर रहने को कहा है।

Next Post

नारियलखेड़ा में चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई

Tue Aug 18 , 2026
भोपाल: नारियलखेड़ा में निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। उपासना जौहरी की करीब 15 हजार वर्गफीट जमीन पर लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए थे। इन करीब 40 अवैध निर्माणों को हटाने के लिए सुबह 8 बजे से बुलडोजर कार्रवाई शुरू […]

You May Like