
सीधी। जिला वूशु संघ सीधी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वूशु ट्रेनिंग सेंटर पुलिस लाइन सीधी में आयोजित 7वीं जिला स्तरीय वूशु प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता 17 व 18 जुलाई तक चली, जिसमें जिले भर के बालक-बालिका खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी श्रीमती कमला जोशी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सीधी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.रंजना मिश्रा अध्यक्ष जिला वूशु संघ सीधी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिषेक सिंह एसआईटी स्कूल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी खिलाडिय़ों एवं उपस्थितजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि कमला जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी खेलो और आगे बढ़ो। कड़ी मेहनत और अनुशासन से अपने मां-बाप, जिले व देश का नाम रोशन करो। नशे से दूर है जरूरी 2.0 के बारे में बताया कि अपने परिवार या आसपास में अगर नशा करते दिखे तो उसको मना करना है, नशा करने से व हेल्प लाइन नंबर पर फोन करना है। खेल ही हमें स्वस्थ, अनुशासित और राष्ट्रभक्त बनाता है। मानिंद शेर अली खान कोच एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
अध्यक्ष डॉ.रंजना मिश्रा ने कहा खिलाड़ी ऐसे ही खेलते रहें और स्वस्थ रहें। वूशु आत्मरक्षा के साथ-साथ बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने वाला खेल है। जिला संघ हर संभव सहयोग करेगा। विशिष्ट अतिथि अभिषेक सिंह ने कहा खेल खेलो, स्वस्थ रहो और राष्ट्राभिमान बढ़ाओ। नशे से दूर रहकर ही हम मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर मनीषा खान सचिव जिला वूशु संघ सीधी, जिला खेल प्रशिक्षक मानिंद शेर अली खान, भूमेश ठाकरे उपस्थित रहे। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में प्रियंक केवट, पवन, सपना, अनीशा, सौरभ, अंकित, दीनानाथ, शिवम् जायसवाल, शिवम कुशवाहा, बालकुमार आदि रहे। अंत में विजेता खिलाडिय़ों को अतिथियों द्वारा पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
००
अलग-अलग वजन वर्ग में कराई गई प्रतियोगिता
सब जूनियर बालिका/बालक में विजेता खिलाड़ी-21 केजी में नायरा सेंगर प्रथम, 24 केजी में अवनी मिश्रा प्रथम, 27 केजी में लक्ष्मी सिंह प्रथम, 30 केजी में आर्या गुप्ता प्रथम, 33 केजी में सौम्या सोनी प्रथम, 36 केजी में दीपांशी बागड़ी प्रथम, 39 केजी में नायंशी सिंह प्रथम, 42 केजी में लक्ष्मी रजक प्रथम, 59 केजी में अन्वी पाण्डेय प्रथम, अयानश सिंह प्रथम, शेर अली खान प्रथम, अभिषेक गुप्ता प्रथम, मयंक पाण्डेय प्रथम, सूरज कुमार साहू प्रथम, रेवांशु भटनागर प्रथम, ओम गिरी, संस्कार सिंह, आशुतोष केवट प्रथम, विक्रम यादव प्रथम, अंश गोस्वामी, उमाकांत मिश्रा, रियांश गुप्ता, स्वास्तिक सिंह प्रथम, कार्तिक पाण्डेय प्रथम, आयुष्मान सिंह प्रथम रहे। इस तरह जूनियर बालिका/बालक में- कृतिका सोनी प्रथम, मानसी सिंह प्रथम, रोशनी सिंह प्रथम, प्राची केवट प्रथम, रिया द्विवेदी प्रथम, शुभी सिंह तोमर प्रथम, नम्रता सिंह प्रथम, प्राची जोगी प्रथम, इक्षा तिवारी प्रथम, आयुषी जायसवाल प्रथम रही। अरमान रावत प्रथम, नैतिक मिश्रा प्रथम, अम्बर सेन प्रथम, मो.रेहान प्रथम, अविनाश पाठक प्रथम, संघर्ष सिंह प्रथम, शुभ सिंह प्रथम, पृथ्वीराज सिंह प्रथम रहे। सीनियर बालक/बालिका वर्ग में-अंकित सेन प्रथम, शिवम् कुशवाहा प्रथम, शिवम् जायसवाल प्रथम, सौरभ केवट प्रथम, आयुष साकेत प्रथम, बालकुमार लोनिया प्रथम, पवन यादव प्रथम, प्रतिभा पटेल प्रथम, सपना सोंधिया प्रथम, अनीशा यादव प्रथम रही।
