मुंबई, 04 नवंबर (वार्ता) डॉलर और कच्चे तेल में नरमी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 29 पैसे की मजबूती के साथ 94.46 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया नौ पैसे चढ़कर 94.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
रुपये की शुरुआत आज 14 पैसे की बढ़त में 94.61 रुपये प्रति डॉलर पर हुई थी हालांकि दोपहर से पहले ही यह 94.87 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया। दोपहर बाद भारतीय मुद्रा ने वापसी की और अंत में 94.46 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
कच्चे तेल का मानक लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा तीन प्रतिशत फिसलकर फिलहाल 101 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर चुका है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही 0.5 प्रतिशत की गिरावट से भी रुपये को समर्थन मिला।
घरेलू स्तर विदेश पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के भारतीय पूंजी बाजार में लिवाल रहने से रुपये में मजबूत वृद्धि देखी गई। एफपीआई ने आज 66.2 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया।
