Airtel के Unlimited 5G की खुली पोल? हॉटस्पॉट नहीं चलेगा, 300GB लिमिट पर भी उठे सवाल

Airtel का Unlimited 5G प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं और सोचते हैं कि मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए लैपटॉप, टैबलेट या दूसरे फोन पर भी बेझिझक इंटरनेट चला सकेंगे तो अब ऐसा होना मुश्किल है।

आप भी Airtel का Unlimited 5G प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं और सोचते हैं कि मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए लैपटॉप, टैबलेट या दूसरे फोन पर भी बेझिझक इंटरनेट चला सकेंगे तो अब ऐसा होना मुश्किल है। बता दें कि हाल ही में Airtel के 5G प्लान की कुछ शर्तें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंपनी के Unlimited 5G दावे को लेकर नई बहस छिड़ गई है। देखा गया है कि कई यूजर्स ने Airtel की आधिकारिक Terms & Conditions के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।

इनमें दावा किया गया है कि अनलिमिटेड 5G डेटा को मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए दूसरे डिवाइस के साथ शेयर करने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने 300GB डेटा लिमिट का भी मुद्दा उठाया है जिससे Unlimited शब्द पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हॉटस्पॉट से दूसरे डिवाइस पर नहीं चलेगा 5G डेटा
जो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है उसके अनुसार Airtel के अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल केवल उसी स्मार्टफोन में किया जा सकता है जिसमें यह प्लान एक्टिव है। इसका सीधा मतलब है कि अगर आप मोबाइल हॉटस्पॉट ऑन करके लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या किसी दूसरे फोन में इंटरनेट चलाना चाहते हैं तो यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इस खुलासे के बाद कई यूजर्स का कहना है कि प्लान का प्रचार करते समय इस तरह की शर्तों को स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए ताकि ग्राहकों को बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े।

300GB डेटा लिमिट पर भी उठे सवाल
वहीं कुछ यूजर्स का दावा है कि Airtel के कुछ प्रीपेड प्लान में Unlimited 4G और 5G डेटा का वादा किया जाता है लेकिन 30 दिनों के भीतर 300GB तक डेटा उपयोग की सीमा तय है। यदि कोई ग्राहक इससे अधिक डेटा इस्तेमाल करता है तो उसे व्यावसायिक उपयोग माना जा सकता है। यही वजह है कि कई लोगों ने सवाल उठाया है कि जब डेटा को Unlimited कहा जा रहा है तो फिर उपयोग की सीमा क्यों तय की गई है।

Jio से हो रही तुलना, यूजर्स ने जताई नाराजगी
इन शर्तों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की। खासकर वे लोग जो लैपटॉप में सिम स्लॉट न होने के कारण मोबाइल हॉटस्पॉट पर निर्भर रहते हैं। इस नियम को असुविधाजनक बता रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने Airtel की तुलना Jio से करते हुए कहा कि Jio के 5G प्लान में फिलहाल हॉटस्पॉट उपयोग या डेटा सीमा जैसी शर्तों का उल्लेख नहीं है। यही कारण है कि कुछ लोग Jio के Unlimited 5G ऑफर को ज्यादा फायदेमंद मान रहे हैं। लेकिन किसी भी टेलीकॉम प्लान को रिचार्ज कराने से पहले उसकी Terms & Conditions को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि Unlimited ऑफर के साथ कौन-कौन सी शर्तें लागू हैं।

Next Post

छात्राओं को मिला करियर और व्यक्तित्व विकास का मार्गदर्शन

Sat Jul 18 , 2026
इंदौर: शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. वी.डी. श्रीवास्तव के संरक्षण तथा प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी. पी. बैरागी के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन […]

You May Like