छात्राओं को मिला करियर और व्यक्तित्व विकास का मार्गदर्शन

इंदौर: शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. वी.डी. श्रीवास्तव के संरक्षण तथा प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी. पी. बैरागी के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. शैलेन्द्र पिपरिया ने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की प्रभावी रणनीतियों से अवगत कराया. उन्होंने यूपीएससी, एमपीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग और रेलवे सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा उत्तर लेखन कौशल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सफलता के लिए धैर्य, अनुशासन, सतत सीखने की प्रवृत्ति और व्यवहारिक ज्ञान बेहद आवश्यक हैं.

कौशल विकास के महत्व पर दिया जोर
द्वितीय मुख्य वक्ता रागिनी सिंह ठाकुर निर्माण फाउंडेशन ने छात्राओं को तकनीकी और व्यावहारिक कौशल विकसित करने, आत्मनिर्भर बनने तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बदलते समय में कौशल विकास के महत्व पर भी जोर दिया. कार्यक्रम का संचालन प्रो. निधि गुप्ता ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. सीमा तिवारी ने किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. ऋतु मथुरिया, डॉ. शीतल झा, डॉ. प्रियंका जैन एवं डॉ. अंजना चारसिया का विशेष योगदान रहा.

Next Post

दूसरे हाफ में हैरी केन की भूमिका असामान्य थी: ट्रम्प

Sat Jul 18 , 2026
मियामी, 18 जुलाई (वार्ता) अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अर्जेंटीना के हाथों इंग्लैंड की विश्वकप सेमीफाइनल में मिली हार में थॉमस ट्यूशेल की रणनीति आलोचना में शामिल होते हुए कहा कि हैरी केन की दूसरे हाफ में भूमिका असामान्य थी । ट्यूशेल को फुटबॉल एसोसिएशन का समर्थन प्राप्त है और […]

You May Like