जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत इंद्रा पिपरिया में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसके पति ने उसे फांसी के फंदे से उतारा और सो गया। सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक दीपचंद परस्ते 32 वर्ष निवासी ग्राम इंद्रा पिपरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 3 बजे उसने पत्नी देवकी बाई से चप्पल खरीदने के लिये पैसे मांगा, पत्नी द्वारा उसे पैसे नहीं देने पर वह गुस्से में घर से स्कूल टोला चला गयाा था.
रात लगभग 9 बजे घर वापस घर वापस आया देखा उसकी पत्नी देवकी बाई 30 वर्ष रस्सी से फांसी लगाकर लटक रही थी, उसने पत्नी का शव नीचे उतारा और बिस्तर चटाई पर लिटाया एवं बाजू में सो गया था सुबह लगभग 4 बजे उसे एहसास हुआ कि उसकी पत्नी का देहांत हो गया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
