एम्स के सामने निर्माणाधीन इमारत का छज्जा गिरा, 8 घायल; एक युवती की हालत नाजुक

भोपाल। साकेत नगर क्षेत्र में एम्स के सामने निर्माणधीन एक चार मंजिला इमारत का छज्जा गिर गया. जिससे उसके नीचे आने से आठ लोग घायल हो गए, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. उन्होंने करेली निवासी नंदिनी (23) को गंभीर चोट और तनुश्री (19), अमरई निवासी मनोज कुमार (56), उमरिया निवासी सोमप्रकाश सिंह (61), ग्वालियर निवासी अभय एवं तीन अन्य को एम्स में भर्ती कराया गया. जहां पर तीन का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और पांच अभी भी भर्ती हैं. इसमें एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही नगर निगम और प्रशासन मौके पर पहुंच गए. उन्होंने भवन निर्माण से संबंधित जानकारी जुटाना शुरू कर दी है. इस मामले में नगर निगम के बिल्डिंग परमीशन के इंजीनियर नंदकिशोर डेहरिया का मोबाईल बंद होने से बात नहीं हो सकी.

मेडिकल पर दवाई लेने वाले हुए हादसे का शिकार

जानकारी के अनुसार यह हादसा जिस निर्माणधीन भवन से हुआ है उसी भवन में सडाना मेडिकल स्टोर संचालित होता है. यहां पर एम्स में उपचार कराने आए मरीज के परिजन दवाई लेने पहुंचे थे. उसी दौरान इनके ऊपर छज्जा गिर गया

पुराने मकान पर चल रहा था कार्य

बताया जाता है कि यह निर्माणाधीन भवन का प्रथम तल दो दशक से अधिक समय पुराना था, उसी पर तीन तल और बनाये जाने का निर्माण कार्य चल रहा था. जिस छज्जे के गिरने से हादसा हुआ है वह बिल्डिंग से काफी बाहर निकला हुआ था जो अवैध था.

इनका कहना है

यह मामला हमारे कार्य क्षेत्र का नहीं हैं. यह बिल्डिंग परमिशन के अंतर्गत आता है, उनका काम है समय समय पर निरीक्षण करना.

रामरुप जारौलिया, एस ई सिविल, नगर निगम भोपाल

Next Post

प्रकट दिवस पर साईं मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक चली भजन संध्या

Sat Mar 28 , 2026
भैंसदेही। नगर दिवस नगर के सिविल लाईन स्थति श्री सांई मंदिर संस्थान समिति ने प्रति वर्षानुसार सांई नाथ महाराज का प्रगट दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया ,इस अवसर पर जहां मंदिर प्रांगण में आकर्षक सजावट की गयी, वहीं सांई नाथ महाराज का पूजन अभिषेक कर महाप्रसादी का आयोजन किया […]

You May Like