ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बड़ी लापरवाही, कार लेकर प्लेटफार्म तक पहुंच गया युवक

ग्वालियर: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी लापरवाही की घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो अनधिकृत रूप से घुस गई।

प्लेटफार्म पर कार देखकर ​यात्रियों में अफरा-तफरी
यात्रियों से खचाखच भरे प्लेटफॉर्म पर अचानक कार पहुंचने से भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया। कैंटीन के सामने से गाड़ी भगाते हुए चालक ने RPF जवानों को चकमा दिया और मौके से फरार हो गया। RPF ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और यात्रियों द्वारा बनाए गए वीडियो फुटेज के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धाराओं (153, 159 और 147) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उप निरीक्षक अवतार सिंह धाकड़ को सौंपी गई है।

Next Post

​सीज़न की सबसे तेज बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Wed Aug 5 , 2026
ग्वालियर: बुधवार, 5 अगस्त 2026। ​अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून ने अंचल में अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है। पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में 92 मिमी से अधिक तेज मूसलाधार बारिश की गई, जो इस सीजन की अब तक की सबसे तेज और सर्वाधिक बारिश है। झमाझम […]

You May Like