
बेगमगंज। सांची क्षेत्र के विधायक एवं ग्राम बेरखेड़ी निवासी डॉ. प्रभुराम चौधरी की माताश्री श्रीमती सुमित्रा देवी चौधरी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को एम्स भोपाल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एम्स पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और चौधरी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम बेरखेड़ी बरामदगढ़ी में पुत्र डॉ. चौधरी द्वारा मुखाग्नि देकर किया गया। इस दौरान कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, एसपी पंकज पांडेय, विधायक सुरेन्द्र पटवा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
