नाली बंद होने से घर में घुस रहा गंदा पानी, 10-12 शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

ग्वालियर। नगर निगम की जनसुनवाई के दौरान वार्ड 40, जोन 18 के माली वाली गली-भैंसा चौक निवासी सुनील कोष्ठी ने नाली की समस्या को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने नगर निगम आयुक्त के नाम दिए आवेदन में आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली शकुन जैन ने सरकारी नाली में मसाला डालकर उसे बंद कर दिया और ढलान को भी प्रभावित कर दिया। इसके चलते बारिश और नाली का गंदा पानी गहरे गड्ढे में जमा हो रहा है, जिससे मच्छर और लार्वा पनप रहे हैं। सुनील कोष्ठी के मुताबिक, गंदा पानी उनके घर के आंगन में भी प्रवेश कर जाता है, जहां खाना बनाया जाता है। परेशानी इतनी बढ़ गई है कि उन्हें दिन में 10-12 बार झाड़ू-पोछा करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्र अधिकारी से भी 10-12 बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर किसी अनहोनी की स्थिति में नगर निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की चेतावनी दी है।

Next Post

सूखा का साया छटा, इंद्रदेव की मेहरबानी से तरबतर हुआ गुना

Tue Aug 11 , 2026
गुना। जुलाई के अंत तक सूखे की आहट से सहमे गुना जिले के लिए अगस्त का दूसरा सप्ताह राहत का बड़ा पैगाम लेकर आया है। बीते दो दिनों से जिलेभर में मेहरबान हुए इंद्रदेव ने पूरे अंचल को जलमग्न कर दिया है। सावन मास के दूसरे सोमवार के बाद मंगलवार […]

You May Like