सतना:मैहर एवं उचेहरा रेल्वे स्टेशन के मध्य ईचौल गाँव के नजदीक ट्रेन से गिर 22 वर्षीय प्रबंधक की हुई मौत। मिली जानकारी अनुसार अंशुल यादव पिता विमलेश यादव उर्फ नत्थू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम झांझर थाना रामपुर बघेलान आर एच आई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी लखनऊ में प्रबंधक है।
साथ ही मैहर का भी उन्हें अतिरिक्त प्रभार मिला था। जो ट्रेन से मैहर में आयोजित बैठक में सम्मलित होने आ रहे थे। लेकिन ईचौल गांव में ट्रेन से गिर कर शनिवार की सुबह हुई मौत।
