‘बेबी डू डाई डू’ का गाना ‘इश्क कमीना’

मुंबई, 27 जून (वार्ता) आगामी फिल्म बेबी डू डाई डू का नया गाना ‘इश्क कमीना’ रिलीज कर दिया गया है। गाने के रिलीज होने पर अभिनेता रचित सिंह ने इसे अपने करियर का खास पल बताते हुए सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया है। रचित सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “कुछ एहसास ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। जब यह आइकॉनिक गाना हमारी फिल्म से जुड़ा, हम सभी छोटे बच्चों की तरह खुश और उत्साहित हो गए।

शाहरुख खान सर और ऐश्वर्या राय बच्चन मैम से जुड़े इस गाने का हिस्सा बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं खुद को भगवान का आशीर्वाद प्राप्त मानता हूं। हमेशा से उनका प्रशंसक रहा हूं।”
रचित सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा के दो बड़े सितारों से जुड़े प्रतिष्ठित गीत का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। उनका यह संदेश शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रति उनके सम्मान और प्रशंसा को भी दर्शाता है। ‘इश्क कमीना’ के रिलीज के साथ ही ‘बेबी डू डाई डू’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म 03 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.....

Next Post

भारत का न्यूट्रास्यूटिकल बाज़ार साल दर साल 10 प्रतिशत से भी अधिक तेजी से बढ़ रहा है: रिपोर्ट

Sat Jun 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 जून (वार्ता) केयरएज रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के अनुसार देश का न्यूट्रास्यूटिकल (पोषण-आधारित स्वास्थ्य उत्पाद) बाज़ार तीव्र वृद्धि के चरण में प्रवेश कर चुका है और यह वर्ष-प्रति-वर्ष लगभग 10.50 प्रतिवर्ष की दर से बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 में इसका मूल्य लगभग 29-30 […]

You May Like