
सोहागपुर। चौधरी पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई। ग्राम आमदेही के मनु राज पिता प्रवीण रघुवंशी 15 वर्ष,अश्विन पिता ललित रघुवंशी 15 वर्ष एवं शिव पिता रामेश्वर रघुवंशी 14 वर्ष जो अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 05 ZJ 3240 पर सोहागपुर से घर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास रोड पर नीले रंग का ट्रैक्टर बिना किसी संकेतक के ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा था जिसमें धान भरी हुई थी । तीनों ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे तरफ से टकराने से सिर में आई चोटों के कारण उक्त तीनों की मृत्यु हो गई थी। जिस पर धारा 106 (1) भारतीय न्याय संहिता 2023के तहत ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मृत बच्चों का पंचनामा पीएम आदि की कार्यवाही कर परिजनों को सौंप दिया l प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है विवेचना दौरान ट्रैक्टर चालक के अलावा ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी एवं विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उस धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस थाने में खड़ा कराया गया ।
