पंजाब को एक मॉडल राज्य बनायेंगे: भगवंत मान

नयी दिल्ली 11 फ़रवरी (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब का चहुंओर विकास करके देश के सामने इसे एक मॉडल राज्य बनायेंगे।

 

श्री भगवंत मान ने मंगलवार को यहां पंजाब से आए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के बाद कहा कि पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे कि पूरा देश देखेगा। हमें उम्मीद है कि हमारे जो वॉलेंटियर्स हैं, वह बिना किसी लालच के मेहनत से काम करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि पंजाब में हमने स्कूल और अस्पतालों का कायाकल्प किया। दिल्ली में जिन लोगों ने काम किया है, उनके अनुभव का इस्तेमाल पंजाब में करेंगे।

 

श्री मान ने कहा, “हमारी पार्टी काम के नाम से जानी जाती है। हमारी पार्टी धर्म,पैसे बांटने और गुंडागर्दी का काम नहीं करती है। हम पंजाब में व्यापारियों का विश्वास जीतने में कामयाब हुए हैं। पंजाब में बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश कर रही है।”

 

उन्होंने कांग्रेस के दावे पर कहा कि प्रताप सिंह बाजवा पौने तीन साल से यही कह रहे हैं। उन्हें कहने दें, हमारे विधायकों की गिनती नहीं करें, पहले अपने विधायक दिल्ली में गिन लें।

 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता बाजवा ने दावा किया था कि आप के 25 से 30 विधायक उनके संपर्क में हैं।

 

Next Post

जयंत चौधरी ने एनएसटीआई बेंगलुरु में किया नए छात्रावास भवन का उद्घाटन

Tue Feb 11 , 2025
बेंगलुरु, 11 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि देश में युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कौशल से लैस करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे में निवेश आवश्यक है। श्री चौधरी ने मंगलवार को राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई, सामान्य), […]

You May Like