सैर करने निकली महिला पर ब्लेड से हमला कर धमकी देकर आरोपी फरार

ग्वालियर: हजीरा थाना इलाके में इन्द्रानगर में एक महिला पर उसके पड़ोसी ने ब्लेड से हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब महिला अपनी देवरानी और बच्चों के साथ सैर के लिये जा रही थी। हमलावर ने ताबड़तोड ब्लेड से हमला किया। जिसमें एक हमला महिला के गले पर और दूसरा हाथ पर लगा। घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

हमले के बाद आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वह फिलहाल फरार है और पुलिस की टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Post

ढोल-धमाकों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पांडे का स्वागत

Mon Sep 1 , 2025
इटारसी। नर्मदापुरम जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुन: बनाए गए शिवाकांत गुड्डन पांडे का सेमरी हरचंद में नगर कांग्रेस द्वारा ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के बीच भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में पांडे ने कहा कि कांग्रेस कहीं कमजोर नहीं है, बस बूथ स्तर तक संगठन […]

You May Like