ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर चंबल अंचल के व्यस्त प्रवास पर आज रविवार दोपहर को ग्वालियर आए। ग्वालियर विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जलालपुर ग्राम पहुंचकर विधायक प्रीतम लोधी के आवास पर पहुंचकर उनकी मातुश्री के निधन पर संवेदना जताई। कुछ समय रुकने के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैलीकॉप्टर से श्योपुर जिले के कूनो पालपुरमें आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये रवाना हुए।
श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात मुख्यमंत्री अशोकनगर जिले के चंदेरी जाएंगे। इसके बाद ग्वालियर लौटकर राजकीय विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। विमानतल पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, महेन्द्र यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस मौके पर ग्वालियर के आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय उपस्थित थे।
