हरियाली तीज पर पौधारोपण कर लिया संकल्प

सीहोर। हरियाली तीज पर सांवरिया सेवा समिति के तत्वाधान में सांवरिया सेठ मंदिर में पौधारोपण कर 101 पौधे लगाने का संकल्प समिति के सदस्यों ने लिया है. पौधा रोपण के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती अरूणा सुदेश राय के द्वारा फलदार पौधे लगाकर शुभारंभ किया गया. इस मौके पर अध्यक्ष उषाराज शर्मा, अंजू, राकेश गुप्ता, आरके खैरा, मंजू, प्रवीण तिवारी, निर्मला शर्मा, कल्पना दुबे, राज शर्मा, शारदा खैरा, रेखा शुक्ला, प्रतिभा जायसवाल सरोज रावत आशा शर्मा निर्मल शर्मा पीयूष श्रीवास्तव मौजूद थे.

Next Post

सजा राखी बाजार, खाटू श्याम और मोतियों की राखी की धूम

Wed Aug 19 , 2026
इंदौर: रक्षाबंधन में अभी 10 दिन बाकी हैं, लेकिन इंदौर के बाजारों में त्योहार की रंगत नजर आने लगी है. संजय सेतु समेत शहर के बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सज गई हैं। डायमंड स्टोन, मेटल, मोती और धार्मिक आस्था से जुड़ी राखियां इस बार खास आकर्षण बनी हुई […]

You May Like