सजा राखी बाजार, खाटू श्याम और मोतियों की राखी की धूम

इंदौर: रक्षाबंधन में अभी 10 दिन बाकी हैं, लेकिन इंदौर के बाजारों में त्योहार की रंगत नजर आने लगी है. संजय सेतु समेत शहर के बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सज गई हैं। डायमंड स्टोन, मेटल, मोती और धार्मिक आस्था से जुड़ी राखियां इस बार खास आकर्षण बनी हुई हैं. महिलाओं ने भी राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है.इस बार खाटू श्याम की रेयर पैटर्न वाली राखी की खास मांग है, जिसे व्यापारी विशेष रूप से अहमदाबाद से मंगवा रहे हैं. इसके अलावा मोती-स्टोन से बनी भैया-भाभी राखी भी नए डिजाइन में उपलब्ध है. बाजार में 10 से 200 रुपए तक की अलग-अलग डिजाइन की राखियां मिल रही हैं. बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर से लेकर युवाओं और बड़ों के लिए स्टाइलिश और ट्रेडिंग राखियों की पूरी रेंज बाजार में है. व्यापारियों के मुताबिक, रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ बाजार में भीड़ और खरीदारी दोनों बढ़ने की उम्मीद है। इस बार राखियों के बाजार में परंपरा के साथ फैशन और धार्मिक आस्था के नए रंग भी देखने को मिल रहे हैं.

हाथ से करते हैं तैयार
रिटेल व्यापारी अशोक भाटिया ने बताया कि कई महिलाएं रक्षाबंधन पर शहर से बाहर जाती हैं और कई महिलाएं त्योहार के दौरान इंदौर आती हैं, इसलिए यहां राखियों की खरीदारी करीब 10 दिन पहले ही शुरू हो जाती है. उन्होंने बताया कि वह अपनी मां से सीखी पारंपरिक कला के जरिए हाथ से भी राखियां तैयार करते हैं, जिसमें एक-एक मोती पिरोकर आकर्षक डिजाइन बनाए जाते हैं.

नए ट्रेंड की राखी बेच रहे
करीब 80 वर्षीय रमेश चंद्र, जिन्हें राखी बनाने और बेचने का 60 साल से अधिक का अनुभव है, ने बताया कि पहले स्पंज की रंग-बिरंगी राखियों का चलन था, लेकिन अब उनकी जगह मोती, अमेरिकन डायमंड, डायमंड स्टोन, मेटल और जरदोजी जैसी राखियों ने ले ली है. वह संजय सेतु पर अब नए फैशन और ट्रेंड के अनुसार राखियां बेच रहे हैं. उनके मुताबिक, बाजार 10 दिन पहले से ही गुलजार हो गया है.

अलग और यादगार है खरीदना
कृतिका सोनी अपने भाई के लिए खास राखी की तलाश में बाजार पहुंचीं. उन्होंने कहा कि जब भाई खास है तो उसके लिए राखी भी खास होनी चाहिए. वह ऐसी राखी खरीदना चाहती हैं, जो अलग और यादगार हो. पसंद की राखी आज नहीं मिली तो आने वाले दिनों में फिर बाजार आकर ट्रेंडिंग और स्पेशल राखी खरीदेंगी. दीपांशिका कालरा ने बताया कि वह हाथ से बनी और ट्रेंडिंग राखियां खरीदने आई थीं. उनका कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते के साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से भी जुड़ा त्योहार है, इसलिए उन्होंने पहले ही राखी खरीदना शुरू कर दिया

Next Post

नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए नपा में दिलाई शपथ

Wed Aug 19 , 2026
सीहोर। नपा परिषद में नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर नपा के अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई. इस मौके पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में सामूहिक शपथ […]

You May Like