सीहोर। नपा परिषद में नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर नपा के अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई. इस मौके पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में सामूहिक शपथ ली. कार्यक्रम में बीके संस्था की दीदी, सीएमओ सुधीर कुमार, सहायक इंजीनियर विजय कोली व समस्त पार्षद मौजूद थे.
नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए नपा में दिलाई शपथ
