जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत उमरिया केनाल में नहाने गए युवक का बैग चोरी हो गया। मामला पिछले साल का है। पीडि़त ने जब एसपी से शिकायत की तब पुलिस ने देर रात्रि एफआईटार दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक अर्पणदास गुप्ता 36 वर्ष निवासी चम्पानगर मानेगांव रांझी 24 नवम्बर 25 को वह घर से उमरिया केनाल नहाने गया था गाड़ी के ऊपर अपना मोबाइल हेड फोन बैग में रखकर नहाने लगा था.
उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाड़ी पर रखा बैग चोरी ले गया है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई जिसके बाद पुलिस ने अब मामले में एफआईआर दर्ज की है।
