शोरूम में उपद्रव, युवक को उठाया, बाहर लाकर किया हमला

जबलपुर। गढा थाना अंतर्गत आनंदकुंज स्थित शोरूम में बदमाशों ने उपद्रव मचाया। एक युवक को शोरूम के अंदर से उठाया और बाहर लाकर बेसबाल के डंडे से हमला कर दिया, इसके बाद हमलावर धमकाते हुए फरार हो गये।

जानकारी के मुताबिक गढा आनंदकुंज स्थित हम लोग शोरूम है। बदमाशों ने शोरूम के अंदर घुसकर पहले तो हंगामा मचाया फिर व्यापारी के साथ हाथापाई कर दी और उसे जबरदस्ती शोरूम के बाहर लेकर आ गए बेसबाल के डंडे से हमला किया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित मामले की शिकायत करने जब थाने पहुंचा तो ड्यूटी ऑफिसर ने शिकायत लेकर उसे चलता कर दिया हालांकि बाद में विरोध के बाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।

Next Post

युवक पर धड़धड़ाते गुजर गई ट्रेन, मौत

Thu Oct 23 , 2025
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत बड़खेरा में आज एक युवक पर गाड़ी क्रमांक 12182 दयोदय एक्सप्रेस धड़धड़ाते हुए गुजर गई। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है और किन परिस्थितियों में वह ट्रेन से कटा इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर […]

You May Like

मनोरंजन