दिल्ली के शाहदरा स्थित इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत

नयी दिल्ली, 03 मई (वार्ता) दिल्ली के शाहदरा में रविवार तड़के करीब चार बजे एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

इमारत से लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज जारी है।

शुरूआती जानकारी के अनुसार, आग एयर कंडीशनर के कारण लगी, हालांकि सटीक कारण की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को सुबह चार बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

घटनास्थल पर आगे की जांच और राहत-बचाव कार्य जारी है।

Next Post

बेबस किसान, भीगा अनाज: तिरपाल ढूंढते रहे अन्नदाता, तब तक तेज बारिश ने भिगो दिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखा गेहूं

Sun May 3 , 2026
बेगमगंज। शनिवार रात मौसम के फिर करवट बदलने, अचानक आंधी तूफ़ान के साथ तेज बारिश होने से कृषि उपज मंडी प्रांगण एवं खरीदी केंद्रों  पर खुले में रखा एवं किसानों द्वारा लाया गया ट्रैक्टर ट्राली में रखा हुआ गेहूं बुरी तरह भीग गया। अभी 4 दिन पहले भी भारी वर्षा […]

You May Like