सलकनपुर। भाजपा मंडल के नेतृत्व में घूमंतु एवं अर्ध घूमंतु समाज का मुक्ति दिवस मनाया गया. मंडल अध्यक्ष ने समुदाय के लोगों का सम्मान किया. बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि इस समाज ने कठिन परिस्थितियों में भी धर्म, संस्कृति और देशभक्ति की रक्षा की है। केंद्र सरकार ने इनके उत्थान हेतु आयोग व विकास बोर्ड का गठन कर शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसर प्रदान किए. प्रदीप पटेरिया ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें आवास की सुविधा दी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
घूमंतु एवं अर्ध घूमंतु समाज ने मनाया मुक्ति दिवस
