डोडाचूरा तस्करी में तीन गिरफ्तार

पिपलियामण्डी। स्थानीय पुलिस ने डोडाचूरा पकड़ा। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें गुरुवार को रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुखबिर की सूचना पर जलोदिया मार्ग पर बैग लेकर जा रहे दो लोगों को रोका, तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब सात किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान महोलीकलां, थाना सिदोड़, जिला मरेल कोटला, पंजाब निवासी कुलवंतसिंह (50) पिता गुरमितसिंह जाट व सतनामसिंह (27) पिता चमकावरसिंह जाट होना बाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जिन्हें एक दिन 20 फरवरी तक पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उक्त डोडाचूरा वह जलोदिया निवासी छगन पिता रमेशचन्द्र गायरी से लेकर जा रहे थे। पुलिस ने छगन के खिलाफ भी केस दर्ज किया, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीआई विक्रमसिंह इवने ने बताया तीनों आरोपियों को गुरुवार को एनडीपीएस एक्ट कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Next Post

नशे में चूर युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 

Thu Feb 20 , 2025
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत कृष्णा काॅलोनी सुहागी में नशे में चूर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि श्रीमती रीता सिंह 46 वर्ष निवासी कृष्णा कालोनी सुहागी अधारताल ने सूचना दी कि उसके पति स्व. दिनेश कुमार सिंह सेना से रिटायर्ड थे वर्ष 2021 में बीमारी […]

You May Like