हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगी गुजरात

हैदराबाद 06 अप्रैल (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 20वें मैच में रविवार को गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया।

अब तक खेले गये चार मुकाबलों में लगातार तीन मैच हारने वाली हैदराबाद ने टीम में दो बदलाव किये हैं। अरशद खान की जगह वशिंगटन सुंदर को और बीमार हर्षल पटेल की जगह जयदेव उनादकट को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है वहीं गुजरात ने अब तक खेले गये तीन मुकाबलों में दो अपने नाम किये हैं।

टीमे इस प्रकार हैं एसआरएच : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हाइनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), ज़ीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी

बेंच: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, वियान मुल्डर

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख ख़ान, राशिद ख़ान, वाशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।

बेंच: शरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद ख़ान।

Next Post

घटिया स्पोर्ट्स किट बांटने की जांच होगी: दिलावर

Sun Apr 6 , 2025
झुंझुनू, 06 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि सरकारी विद्यालयों में वितरित की गयी घटिया गुणवत्ता वाली स्पोर्ट्स किट की जांच कराई जायेगी। श्री दिलावर ने रविवार को राजस्थान में झुंझुनू जिले के टमकोर गांव स्थित महाप्रज्ञा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कहा […]

You May Like