
जबलपुर। सर्वसमाज जन सेवक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को मालवीय चौक पर मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। राम कुमार सह कार्यकारी प्रदेश सर्वसमाज जन सेवक संगठन अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर जो संम्पत्ति के बारे में निराधार आरोप जीतू पटवारी द्वारा लगाए गए हैं उसका विरोध हर स्तर पर किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का काम दोबारा जीतू पटवारी न करें।
