हमास ने गाजा में एक बंधक को आईसीआरसी को सौंपा: आईडीएफ

यरूशलम 30 जनवरी (वार्ता) इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गुरुवार को पुष्टि की कि फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने गाजा पट्टी में एक बंधक को रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) को सौंपा है।

अल जजीरा के प्रसारण के अनुसार इससे पहले दिन में हमास की सैन्य शाखा अल क़स्साम ब्रिगेड ने उत्तरी गाजा पट्टी के जबालिया शरणार्थी शिविर में इजरायली बंधक अगम बर्गर को आईसीआरसी को सौंपा था।

आईडीएफ ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट लिखा, “रेड क्रॉस की जानकारी के अनुसार एक बंधक को उनके पास भेज दिया गया है और वह गाजा पट्टी में आईडीएफ और आईएसए बलों की ओर बढ़ रहा है।”

Next Post

नए प्रशासक कौशिक पहले भस्मारती में पहुंचे, फिर दर्शन कर चार्ज लिया

Thu Jan 30 , 2025
नवभारत/न्यूज उज्जैन। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के नए प्रशासक प्रथम कौशिक गुरुवार की सुबह भस्मारती में पहुंचे। उन्होंने नंदीहॉल में बैठकर पूरी आरती देखी। इसके बाद गर्भगृह के बाहर से खड़े होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और इसके बाद कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पुजारी देवेंद्र शर्मा ने उनका […]

You May Like