कैम्ब्रिजशायर में लंदन जाने वाली ट्रेन में चाकूबाजी में 10 लोग घायल

लंदन, 02 नवंबर (वार्ता) ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर के हंटिंगडन में शनिवार देर रात लंदन जाने वाली एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना में 10 लोग घायल हो गये, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है।

ब्रिटेन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा, “कैम्ब्रिजशायर में एक ट्रेन में चाकू से कई लोगों पर हमला किया गया जिसमें 10 लोग घायल हो गये। इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और उनमें से नौ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इसे एक बड़ी घटना घोषित किया गया है।”

हमले के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रेन रुकने के बाद कई पुलिस वाहनों और एम्बुलेंसों के साथ सशस्त्र पुलिस अधिकारियों ने हंटिंगडन रेलवे स्टेशन को घेर लिया। आतंकवाद-रोधी इकाइयां जांच में जुटी हुई हैं। ट्रेन डॉनकास्टर से लंदन के किंग्स क्रॉस स्टेशन जा रही थी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने एक व्यक्ति को एक बड़ा चाकू लिए देखा था। घटना के बाद हर जगह खून ही खून था और बचने के लिए यात्री शौचालयों में भी छिप गए। अफरातफरी में कुछ यात्री कथित तौर पर भगदड़ में घायल हो गये।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना को भयावह और बहुत चिंताजनक करार दिया। उन्होंने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा आपातकालीन सेवाओं की सराहना की। गृह मंत्री शबाना महमूद ने दो लोगों को हिरासत में लेने की पुष्टि की है।

Next Post

उन्नति हुडा की सेमीफाइनल में हार के साथ हाइलो ओपन में भारतीय चुनोती समाप्त

Sun Nov 2 , 2025
सारब्रुकन (जर्मनी) उन्नति हुडा के महिला एकल के सेमीफाइनल मैच में इंडोनेशिया की दुनिया की नंबर सात खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वरदानी से हारने के बाद हाइलो ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय की चुनौती समाप्त हो गई। शनिवार को खेले गये सेमीफानइल मुकाबले में18 साल की उन्नति हुडा को वरदानी […]

You May Like

मनोरंजन