मुंबई, 17 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की बिकवाली बढ़ने से रुपया शुक्रवार को 12 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 96.30 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा लगातार तीसरे दिन मजबूत हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह पांच पैसे ऊपर 95.42 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। यह सात पैसे चढ़कर 96.35 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और पूरे दिन सीमित दायरे में रहा। बीच कारोबार में यह ऊपर 96.27 रुपये और नीचे 96.41 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 96.30 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
वैश्विक स्तर पर आज कच्चे तेल में तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा तीन प्रतिशत की मजबूती के साथ 87 रुपये प्रति डॉलर के करीब बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार से 34.27 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी की। इन दोनों कारकों ने रुपये पर दबाव बनाया जिससे उसकी बढ़त सीमित रही।
