
भोपाल। नूतन कॉलेज में आज होली का त्योहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज परिसर में छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों का पर्व मनाया और पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया।
सुबह से ही कॉलेज में उत्सवी माहौल देखने को मिला। छात्राएं रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे और मित्रों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ढोल और संगीत की धुन पर छात्राओं ने सामूहिक नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक ने भी छात्रों को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया।
