सोने में जोरदार वापसी, कीमतें 6% उछलीं

मुंबई। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों ने तेज गिरावट के बाद मजबूत वापसी की है। स्पॉट गोल्ड में करीब 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई और कीमत लगभग 4,930 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। विश्लेषकों का मानना है कि यह उछाल केंद्रीय बैंकों की भारी खरीद, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने के कारण आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया भर के केंद्रीय बैंक इस साल सैकड़ों टन सोना खरीद सकते हैं, जिससे कीमतों को मजबूती मिल रही है। बड़ी निवेश संस्थाएं भी कागजी एसेट्स की बजाय फिजिकल गोल्ड की ओर झुकती दिख रही हैं।

चांदी की कीमतों में भी लगभग 11 प्रतिशत की तेजी देखी गई, लेकिन बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी कर्ज और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोना अब भी सबसे मजबूत सुरक्षित निवेश बना हुआ है। तकनीकी विश्लेषण में 4,800 डॉलर का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है, जिससे आगे और तेजी की संभावना जताई जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय निवेश बैंक जे.पी. मॉर्गन ने अनुमान जताया है कि मौजूदा ट्रेंड जारी रहा तो 2026 के अंत तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

Next Post

मप्र पूंजीगत निवेश में टॉप-3 राज्यों में शामिल, बजट का 40% विकास कार्यों पर खर्च: सीएम डॉ मोहन यादव

Tue Feb 3 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा है कि मध्यप्रदेश देश के उन शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां बजट का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा पूंजीगत निवेश पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास और बुनियादी […]

You May Like