रूसी उद्यमी ने अमेरिकी अधिकारियों पर उनके खाते से एक करोड़ डॉलर जब्त करने का लगाया आरोप

माॅस्को, 02 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी उद्यमी कॉन्स्टेंटिन मालोफीव ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने उनके खातों से एक करोड़ डॉलर जब्त कर लिए और उस राशि में से 54 लाख डॉलर यूक्रेन के सशस्त्र बलों को हस्तांतरित कर दिए गए। इससे पहले दिन में, रूस की जांच समिति ने मालोफीव के उस बयान के आधार पर एक आपराधिक मामला शुरू करने की घोषणा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका में उनके फंड को ज़ब्त कर लिया गया और बाद में उसका इस्तेमाल यूक्रेन की सेना को फ़ंड देने के लिए किया गया। जांच में घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है और अमेरिकी सरकारी संस्थाओं के उन खास अधिकारियों की पहचान की जा रही है जो संबंधित फैसले में शामिल थे।

रूसी उद्यमी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह रकम एक करोड़ डॉलर है, जिसमें से 54 लाख डॉलर यूक्रेनी आतंकवादियों को हस्तांतरित किए गए। शेष धनराशि, निश्चित रूप से रियायत पाने वालों के बीच बांटी गई। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की कुल संपत्ति भी लगभग एक करोड़ डॉलर आंकी गई है जो राष्ट्रपति बनने से पहले की तुलना में 20 लाख डॉलर अधिक है। इसी तरह उन्होंने अपनी ‘पेंशन में वृद्धि’ हासिल की।” मालोफीव ने आगे कहा कि बाइडेन की टीम पर बैंक खाते से चोरी करने और आतंकवाद के लिए वित्त का इंतज़ाम करने का आरोप है।

.....

Next Post

ओंकारेश्वर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, संगम और गोमुख घाट की सफाई

Fri Oct 2 , 2026
ओंकारेश्वर। पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ नगर परिषद ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम ने संगम घाट और गोमुख घाट सहित अंतिम छोर तक संपूर्ण क्षेत्र की सफाई की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रकाश परिहार, सीएमओ मोनिका […]

You May Like