ओंकारेश्वर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, संगम और गोमुख घाट की सफाई

ओंकारेश्वर। पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ नगर परिषद ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया।

नगर परिषद की टीम ने संगम घाट और गोमुख घाट सहित अंतिम छोर तक संपूर्ण क्षेत्र की सफाई की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रकाश परिहार, सीएमओ मोनिका पारधी, स्वच्छता अभियान के एंबेसडर संत शिवगिरी सहित नगर परिषद के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से गंदगी न करने और तीर्थ नगरी को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

Next Post

नगर को सुंदर बनाने के लिए लोग आगे आकर अवरोध हटाने में सहयोग कर रहे 

Fri Oct 2 , 2026
बागली। विकसित बागली प्रोजेक्ट के तहत बागली नगर के सभी वार्ड में साफ सफाई के साथ चिन्हित वार्डों में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को बागली नगर के वार्ड क्रमांक 12 की महत्वपूर्ण गली जो बाजार मार्ग से खेड़ापति हनुमान मंदिर को जोड़ती है। इस मार्ग पर वर्तमान […]

You May Like