इथियोपिया, 26 जून (स्पुतनिक/वार्ता) डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो (डीआरसी) में इबोला से मरने वालों की संख्या 300 से ज़्यादा हो गई है और इसके 1,155 मामलों की पुष्टि की गयी है। डीआरसी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “यह महामारी इतुरी, नॉर्थ किवु और साउथ किवु प्रांतों में अभी भी फैली हुई है… जिसमें 1,155 कन्फर्म मामले और 304 मौतें शामिल हैं।”
पिछले बुलेटिन की तुलना में बीमारी से मौत की दर (केस फेटैलिटी रेट) में एक प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है और यह 26.3 फीसदी तक पहुँच गई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मई में डीआरसी और युगांडा में इबोला के प्रकोप को एक ऐसे आपातकाल के तौर पर वर्गीकृत किया था जिससे दूसरे देशों के लिए भी खतरा हो सकता है। संगठन का मानना है कि इसके और फैलने का क्षेत्रीय खतरा ज़्यादा है।
