नयी दिल्ली, 25 जून (वार्ता) ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत ईरान से बुधवार को भारत एवं नेपाल के 300 लोगों को दिल्ली लाया गया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी दी कि आज शाम साढ़े चार बजे मशहद से नयी दिल्ली पहुंची एक विशेष उड़ान से 296 भारतीय और चार नेपाली नागरिकों को ईरान से लाया गया।
प्रवक्ता के अनुसार ऑपरेशन सिंधु के हिस्से के रूप में अब तक 3154 भारतीय नागरिकों को ईरान से घर लाया जा चुका है।
