धुरंधर का धमाकेदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) जिओ स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आज रणवीर सिंह के जन्मदिन पर बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज किया है।

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।फर्स्ट लुक रॉ, इंटेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर है। इसमें सस्पेंस, दमदार डायलॉग्स और तगड़ा एक्शन दिख रहा है। टीजर में यह पता चलता है कि इस फिल्म की कहानी एक सीक्रेट मिशन की कहानी है। जिसमें संभवत: रणवीर सिंह एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में नजर आ रहे हैं। टीजर में फिल्म की बाकी कास्ट भी नजर आई है, जिसमें आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के भी लुक नजर आए हैं।

जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज़ प्रोडक्शन की फिल्म धुरंधर आदित्य धर ने लिखी और निर्देशित की है। इस फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म उन अज्ञात लोगों की, अनकही कहानियों को उजागर करेगी जो अब तक रहस्यमय है।

Next Post

धन बढ़ रहा पर आयु घट रही

Mon Jul 7 , 2025
आष्टा. नगर के श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर अरिहंत पुरम अलीपुर में वाककेशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर मुनिराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री प्रवर सागर मुनिराज ने धर्मसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कर्म किसी को नहीं छोड़ता है. आज लोगों के पास धन बढ़ रहा है, लेकिन आयु […]

You May Like