झांसा देकर कार से 3 लाख का बैग पार


जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत सेंट्रल बैंक के पास शातिर चोरों ने एक प्लाईवुड व्यापारी को कार पंचर होने का झांसा दिया और नजरें बचाकर कार की पिछली सीट पर रखा 3 लाख रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पुलिस के मुताबिक, महानद्दा मदनमहल निवासी 39 वर्षीय आशीष चौईठवानी गंगाराम ट्रेडर्स के नाम से प्लाईवुड की दुकान संचालित करते हैं। बीती रात करीब 8:30 बजे उनका दोस्त देवेंद्र टेकचंदानी अपनी कार क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 7007 लेकर दुकान पहुंचा।

आशीष ने दुकान के काउंटर से दिनभर की बिक्री की रकम समेटी, उसे एक काले रंग के बैग में रखा और देवेंद्र की कार में बैठकर पुराना बस स्टैंड की तरफ कुछ खाने के लिए निकल गए। कार दूर बढ़ी थी कि सेंट्रल बैंक के पास रास्ते में खड़े एक अज्ञात लड़के ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आपकी कार का टायर पंचर है। वह कार को नेपियर टाउन स्थित मॉडल रोड ए टू जेड एलाइनमेंट दुकान पर ले गए। रुपयों से भरा बैग कार के अंदर ड्राइवर सीट के ठीक पीछे नीचे रखा हुआ था। व्यापारी ने मैकेनिक से स्टेपनी लगाने और पंचर ठीक करके रखने कहा और कुछ मिनट के लिए काम से चले गये,जब वापस लौटे,तो बैग गायब था। बैग के अंदर 3 लाख कैश, दुकान की चाबियां और जरूरी बिल रखे हुए थे।
जब बैग नहीं मिला, तो व्यापारी ने पंचर बनाने वाले से पूछताछ की इसके बाद ए टू जेड एलाइनमेंट दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक संदिग्ध लड़का कार का दरवाजा खोलकर बड़ी सफाई से बैग निकालते और भागते हुए साफ नजर आ रहा है। आरोपी लड़का काले रंग की टी-शर्ट, नीली पैंट और सिर पर कैप पहने हुए था।

Next Post

रक्षाबंधन पर क्राइम ब्रांच ने 238 लोगों को लौटाई खुशियां

Fri Aug 28 , 2026
इंदौर: रक्षाबंधन के मौके पर क्राइम ब्रांच ने 238 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल लौटाए. अलग अलग जगहों पर इस्तेमाल हो रहे इन मोबाइलों को साइबर सेल ने तकनीकी जांच के जरिए मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और राजस्थान से बरामद किया. बरामद मोबाइलों की कीमत […]

You May Like