‘यूक्रेन में कथित रूसी गतिविधि के बीच पोलैंड और मित्र देशों की वायु सेनाएं सक्रिय’

मास्को, 21 जुलाई (वार्ता) पोलैंड की सशस्त्र बल परिचालन कमान ने कहा है कि यूक्रेन में कथित रूसी गतिविधि के बीच पोलैंड और सहयोगी वायु सेनाओं को सक्रिय कर दिया गया है।
परिचालन कमान ने एक बयान में कहा कि पोलैंड और सहयोगी वायु सेनाओं ने अभियान शुरू कर दिया है और ज़मीनी वायु रक्षा तथा रडार टोही प्रणालियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
सेना ने दावा किया है कि इन कदमों का उद्देश्य ‘असुरक्षित क्षेत्रों’ की सीमा से लगे क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
बयान में कहा गया है कि सशस्त्र बलों की परिचालन कमान मौजूदा स्थिति पर नज़र रख रही है और अधीनस्थ बल तथा संसाधन तत्काल प्रतिक्रिया के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
गौरतलब है कि रूसी रक्षा मंत्रालय ने कई बार कहा है कि रूसी विमान तटस्थ जलक्षेत्र के ऊपर हवाई क्षेत्र के उपयोग के अंतरराष्ट्रीय नियमों का सख्ती से पालन करते हुए उड़ान भरते हैं।

हाल के वर्षों में रूस अपनी पश्चिमी सीमाओं के पास नाटो की अभूतपूर्व गतिविधियों की घोषणा करता रहा है। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) अपनी पहलों के विस्तार ‘रूसी आक्रमण को नियंत्रित करना’ बता रहा है। रूस ने यूरोप में गठबंधन बलों के निर्माण पर बार-बार चिंता व्यक्त की है। रूस ने कहा कि रूसी संघ किसी को धमकी नहीं देता, लेकिन अपने हितों को लेकर संभावित रूप से ख़तरनाक कार्रवाइयों को नज़रअंदाज़ नहीं करेगा।

Next Post

भौरा के पटेल वार्ड में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल सहित चार गिरफ्तार

Mon Jul 21 , 2025
बैतूल।मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है बता दें कि   शाहपुर थाना पुलिस ने वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए भौंरा के पटेल वार्ड स्थित एक रिहायशी मकान […]

You May Like

Play sound