
दतिया, दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। 6056 वोटों से कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज की है। हालांकि, 13-14वें राउंड की गिनती में तेजी से जीत का अंतर कम हुआ।
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर कांग्रेस को 291, भाजपा को 264 वोट मिले हैं। इस तरह इस बूथ पर कांग्रेस को 27 वोटों की बढ़त हासिल हुई है। वहीं, काउंटिंग सेंटर में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा- हार की समीक्षा करेंगे, जो लोग भाजपा को अपनी मां कहते हैं, उन्होंने धोखा दिया।
