मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में 53 शिकायतों का निराकरण

सतना: नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और नगर पालिक निगम की सेवाओं को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से आयुक्त शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन में मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को नगर पालिक निगम के जोन कार्यालय, लालता चौक में महापौर योगेश ताम्रकार की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम में नागरिकों की निगम संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।

कार्यक्रम में नागरिकों ने संपत्ति कर, जलकर, नल कनेक्शन, स्वच्छता एवं सफाई, प्रकाश व्यवस्था, भवन निर्माण, अतिक्रमण, अग्निशमन सहित विभिन्न निगम सेवाओं से संबंधित शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित अधिकारियों ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा तथा नियमानुसार निराकरण की कार्रवाई की।कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों में से 53 शिकायतों का निराकरण किया गया। नागरिकों को उनकी समस्याओं के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया तथा संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई।

ननि अमला रहा मौजूद

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य पी.के. जैन, उपायुक्त सत्यम मिश्रा, कार्यपालन यंत्री मुकेश चतुर्वेदी, के.पी. गुप्ता एवं राहुल पटेल, अतिक्रमण अधिकारी दीपक बागरी, फायर प्रभारी सुलभ पाठक, राजस्व अधिकारी यूसुफ खान, सहायक यंत्री रोजल प्रताप सिंह एवं आकाश बट्टी तथा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी राजू साकेत सहित नगर पालिक निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समाधान की सरल प्रक्रिया

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण नगर निगम की प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके समाधान की प्रक्रिया को सरल बनाने का अवसर मिलता है।

Next Post

जल निकासी के बाद ब्लीचिंग पाउडर और दवा का छिडक़ाव

Sat Aug 22 , 2026
रीवा:नगर निगम की स्वच्छता टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया.जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी के बाद टीम ने सडक़ों, गलियों एवं बस्तियों की सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिडक़ाव किया, ताकि गंदे पानी से होने वाली बीमारियों को फैलने से रोका जा सके. इसके साथ […]

You May Like