मऊगंज जिले में फिर पहुंचा हाथियों का जोड़ा, ग्रामीणों में दहशत छपरा डीहार गांव में डाला ढेरा

रीवा । मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा डीहार क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला है बीते दो दिनों से यहां दो हाथियों के जोड़ों ने आतंक मचा कर रखा है जिससे ग्रामीण भयभीत हैं

वहीं वन अमला इन दोनों हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटा हुआ है इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय निवासी प्रशांत द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम छपरा डीहार थाना लौर क्षेत्र में दो दिनों से हाथी का जोडे रात में आजाते है,

इस दौरान किसानों की झोपड़ी पेड़ और बाड़ियों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है,

ग्रामीणों की सूचना पर वन अमला भी मौके पर पहुंचा है और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है,

बता दे यह वही हाथियों के जोड़े हैं जो बांधवगढ़ क्षेत्र से बीते दो माह से भटके हुए हैं हाथी के यह जोड़ पहले सीधी फिर रीवा और उसके बाद मऊगंज जिले में ही विचरण कर रहे हैं जबकि वन अमला लगातार इन्हें जंगल की ओर खदेड़ने में जुटा हुआ है।

Next Post

पद्मश्री डॉ नारायण व्यास ने सीएम डॉ यादव से की सौजन्य भेंट

Thu Jun 4 , 2026
भोपाल। वर्ष 2026 में पुरातत्व विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ नारायण व्यास ने गुरुवार को डॉ मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर डॉ व्यास ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ यादव ने उन्हें पद्मश्री सम्मान प्राप्त […]

You May Like

मनोरंजन