नयी दिल्ली, 20 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए विनोद जाखड़ को अपनी छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
इस संबंध में शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्णय की जानकारी दी गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेगुगोपाल ने विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी है। इसके साथ ही पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष वरुण चौधरी के योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया। श्री जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई के संगठनात्मक विस्तार और छात्र आंदोलनों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
