पुल डूबने से जबलपुर- अमरकंटक नेशनल हाईवे बंद

डिंडौरी: जिले में शुक्रवार सुबह 5 बजे से मूसलाधार बारिश जारी है। नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गोरखपुर कस्बे के पास सिवनी नदी पुल डूबने से जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे बंद हो गया है। खरमेर नदी के बढ़े जलस्तर के कारण अमरपुर जनपद का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पुल पर पुलिस कर्मी तैनात हैं।

चौकी प्रभारी अतुल हरदहा लोगों को पुल पार न करने की अपील कर रहे हैं। शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। वार्ड नंबर 9 में पार्षद स्मिता बर्मन सहित कई घरों में पानी घुस गया है। वार्ड नंबर 2 की स्थिति भी समान है। स्थानीय निवासी राजेंद्र ठाकुर का कहना है कि नगर पालिका ने बारिश से पहले नालों की सफाई की होती तो यह स्थिति नहीं बनती। अस्पताल परिसर में घुटने तक पानी भर गया है। नगर पालिका कर्मचारी जेसीबी मशीन से पानी निकासी का कार्य कर रहे हैं।
अब तक दो गुना बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में 118.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। डिंडौरी में सर्वाधिक 34.2 मिलीमीटर और समनापुर में न्यूनतम 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दोगुनी बारिश हुई है। अब तक 1633 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 822 मिलीमीटर था। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

Next Post

लव जिहाद फंडिंग के आरोप में फरार पार्षद पर रासुका लगते ही प्रशासन पुलिस कटघरे में

Fri Jul 4 , 2025
इंदौर:विधानसभा क्षेत्र तीन का वार्ड 58 इस समय प्रतिनिधि विहीन हो गया है. लव जिहाद फंडिंग प्रकरण में फरार पार्षद के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कठोर कार्रवाई और 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के बाद अब उपचुनाव कराने की चर्चा तेज हो गई है.नगर निगम सूत्रों के मुताबिक महापौर ने […]

You May Like