लव जिहाद फंडिंग के आरोप में फरार पार्षद पर रासुका लगते ही प्रशासन पुलिस कटघरे में

इंदौर:विधानसभा क्षेत्र तीन का वार्ड 58 इस समय प्रतिनिधि विहीन हो गया है. लव जिहाद फंडिंग प्रकरण में फरार पार्षद के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कठोर कार्रवाई और 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के बाद अब उपचुनाव कराने की चर्चा तेज हो गई है.नगर निगम सूत्रों के मुताबिक महापौर ने कानूनन प्रक्रिया पूरी कर पार्षद पद खाली घोषित करने की सिफारिश पहले ही संभागायुक्त को भेज दी है, यदि प्रशासन औपचारिक रूप से पद रिक्त घोषित करता है, तो निर्वाचन आयोग उपचुनाव की तारीख तय कर सकता है.

उधर बाणगंगा  पुलिस पर आरोप है कि इनामी घोषणा और प्रकरण दर्ज करने के बावजूद वह आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही. थाना प्रभारी से लेकर पूरी टीम के हाथ फिलहाल खाली हैं. शहर पुलिस की इस सुस्ती पर नागरिक संगठन सवाल उठा रहे हैं. राजनीतिक मोर्चे पर स्थिति उतनी ही असहज है. मगर प्रदेश कांग्रेस ने इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी.

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी प्रकरण पर बोलने से परहेज कर रहे हैं, जबकि भाजपा ने वार्ड 58 की जनता को जल्द चुनाव का भरोसा दिलाते हुए पारदर्शी कार्रवाई की मांग की है. प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर ने रासुका की कार्रवाई के साथ संपत्ति तथा लेन देन का ब्योरा तलब किया है. जिले की सुरक्षा शाखा और क्राइम ब्रांच को आरोपी की लोकेशन और नेटवर्क खंगालने के निर्देश दिए हैं.

Next Post

त्रिनिदाद- टोबैको पहुंचे मोदी, हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

Fri Jul 4 , 2025
पोर्ट ऑफ स्पेन/नयी दिल्ली 04 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा दूसरे चरण में गुरुवार देर रात घाना से त्रिनिदाद- टोबैको पहुंचे। पोर्ट ऑफ स्पेन के हवाई अड्डे पर श्री मोदी के स्वागत के लिए त्रिनिदाद- टोबैको की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और उनके मंत्रिमंडल के […]

You May Like