
दतिया। उनाव पहुंचे नवागत कलेक्टर स्वप्रिल वानखेड़े ने सूर्य मंदिर पहुंचकर भगवान भास्कर का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारना और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कलेक्टर ने कहां कि दतिया धार्मिक नगरी है, यहां आने वाले श्रद्धालुओं को और बेहतर सुबिधाएं उपलब्ध कराना उनका मकसद है।
