राजभाषा हिंदी सभी को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है

सिंगरौली : एनसीएल में राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित राजभाषा पखवाड़ा उद्घाटन कार्यक्रम में सीएमडी एनसीएल एन फ्रैंकलिन जयकुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।उद्बोधन में सीएमडी एनसीएल एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने कहा कि भारत विविध भाषाओं और बोलियों का देश है, जहाँ कश्मीर से कन्याकुमारी तक राजभाषा हिंदी सभी नागरिकों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। साथ ही श्री जयकुमार ने सभी एनसीएल कर्मियों से दैनिक कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने राजभाषा पखवाड़ा के उद्देश्यपूर्ण सफल आयोजन की शुभकामनाएं दिया । कार्यक्रम में एनसीएल के निदेशक मानव संसाधन, मनीष कुमार निदेशक तकनीकी, आशुतोष द्विवेदी कंपनी श्रमिक संघों के जेसीसी सदस्य- सीएमएस अजय कुमार, बीएमएस अशोक कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में महाप्रबंधक मानव एनसीएल राजेश त्रिवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान मंच संचालन प्रबन्धक मानव विभाग, आरके राठोर एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबन्धक, कौशल तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से राजभाषा विभाग द्वारा अवगत कराया गया। वहीं एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में भी हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। आज से 28 सितंबर तक चलने वाले इस पखवाड़े के दौरान एनसीएल में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं प्रयोग को बढ़ावा दिए जाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Next Post

मोदी ने इंजीनियर्स डे पर इंजीनियरों की तारीफ़ की, विश्वेश्वरैया के राष्ट्र-निर्माण के योगदान को किया याद

Tue Sep 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘इंजीनियर्स डे’ पर देश भर के अभियन्ताओं को बधाई दी तथा नवाचार को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचा विकसित करने और बेहतर भविष्य के लिए समाधान खोजने में अभियन्ताओं की भूमिका की तारीफ़ की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म […]

You May Like