झाबुआ जिले में गौवंश वध की घटनाएं लगातार जारी, एक आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ. जिले में गौवंश वध के मामले लगातार सामने आ रहे है। पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद गौवंश वध की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिले के अलग-अलग गांवों से लगातार ऐसी घटनाओं की सूचनाएं मिल रही है। इनमें अधिकांश मामले मेघनगर तहसील क्षेत्र के बताए जा रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेघनगर क्षेत्र के तुमड़िया गांव में गौवंश वध की सूचना पुलिस को मिली। यह गांव रंभापुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही रंभापुर पुलिस चौकी प्रभारी बृजेन्द्र सिंह छाबरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कथित तौर पर गौवंश वध करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से गौवंश वध में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार भी जब्त किए गए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

गौरतलब है कि झाबुआ जिले में गौवंश वध की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन गौवंशम शुरू किया गया है। इसके तहत पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) जैसे सख्त कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत भी कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद जिले में गौवंश वध की घटनाएं सामने आना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।

Next Post

ग्वालियर के मदरसे मे बाल आयोग और सीडब्ल्यूसी की छापामारी, 24 बच्चों का रेसक्यू

Fri Oct 23 , 2026
ग्वालियर। एजी ऑफिस के समीप स्थित मदरसा पर मध्य प्रदेश बाल आयोग और सीडब्ल्यूसी ने छापा डाला है। मदरसा से 24 बच्चो का रेसक्यू किया गया है। यहां से एक बालक के गायब होने की सूचना है। मदरसे के बाहर भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। Facebook […]

You May Like